Monday, July 6, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना

पंजाब में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना

आज से अगले चार दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

अब यह सामान्य स्तर पर है। बठिंडा में सबसे ज्यादा 40.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटियाला में सबसे ज्यादा 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। जालंधर और लुधियाना में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिसके कारण उत्तरी भारत में मौसम बदलता रहेगा और कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments