Friday, June 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलभारतीय दूतावास ने तेहरान में एडवाइजरी की जारी

भारतीय दूतावास ने तेहरान में एडवाइजरी की जारी

भारतीय दूतावास ने तेहरान में एक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. दूतावास में अपनी गाइडलाइन में भारतीय नागरिकों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है. वे अगली सूचना तक ईरान यात्रा से बचें।

इसके अलावा दूतावास की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में रह रहे हैं. जिन्हें जरूरी काम से ईरान जाना पड़ सकता है. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें. हर समय सतर्क रहें. हालात पर नजर रखेंइसके अलावा दूतावास से कहा गया है कि उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वे भरोसेमंत्र सोर्स से स्थानीय घटनाक्रम पर नजर रखें।

स्थानीय अधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन करें।दूतावास की नई गाइडलाइन के मुताबिक, सभी भारतीय नागरिकों और वहां आने वाले लोगों को जोरदार सलाह दी जाती है. वे जल्द से जल्द तेहरान में भारतीय दूतावास के पास अपनी जानकारी रजिस्टर कराएं।

इसके अलावा दूतावास की तरफ से सलाह दी गई है कि वे अपडेट और आगे जारी होने वाले किसी भी एडवाइजरी के लिए दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments