Wednesday, June 10, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने...

पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है।. 10 जून को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए है।

इसके साथ ही उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है, जो 4398 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल है. इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को संदेश देते हुए जनसेवा, विनम्रता और सुशासन को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इतिहास रचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. उन्होंने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनता का विश्वास अर्जित कर सकता है. अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments