भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब भाजपा में हुई हालिया संगठनात्मक बदलावों पर सवाल खड़े किए है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा इस समय पंजाब में अपने दम पर चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है और पार्टी को फिर से शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर विचार करना चाहिए।कैप्टन ने केवल सिंह ढिल्लों को अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस संबंध में पंजाब के वरिष्ठ नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया।
उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष की नियुक्ति का आधार जातिगत गिनती-मिणती के बजाय संगठनात्मक क्षमता होनी चाहिए थी।कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि इस नियुक्ति के बारे में उनसे कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रांतीय नेताओं को ज्यादा स्वायत्तता मिलती थी।उन्होंने सवाल किया, “जट सिख को अध्यक्ष बनाने का क्या मतलब है? पार्टी अध्यक्ष उस व्यक्ति को बनाना चाहिए जो नतीजे दे सके।”


