देश में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।राहुल गांधी ने पीएम मोदी को महंगाई मैन बताते हुए कहा लिखा, ‘महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला। पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं- ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे।
‘कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बढ़त होती ही जाएगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि महंगाई मानव मोदी का एक ही काम है- चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार।


