देश के कई हिस्सों, विशेष कर उत्तरी भारत में कई दिनों की बारिश के बाद, अब एक बार फिर से भीषण गर्मी लौट आई है। इसी वजह से लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतज़ार कर रहे है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून 26 मई को दस्तक दे सकता है।
भारत में यह सबसे पहले केरल पहुंचता है और इस बार इसके 26 मई को, यानी तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है। हालाँकि, मौसम विभाग ने इस तारीख में चार दिन आगे-पीछे होने की संभावना भी जताई है। इसके साथ ही, अगले 24 घंटों में मॉनसून बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच सकता है।मॉनसून के आने से पहले ही, दक्षिण भारत में भारी बारिश शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत में पूरे हफ़्ते और अगले तीन-चार दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल के रास्ते प्रवेश करने के बाद, मॉनसून अगले एक महीने में देश के अन्य राज्यों की ओर बढ़ेगा। आमतौर पर, मॉनसून 1 जून को केरल पहुँचता है,
लेकिन इस बार इसके चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है, जो लोगों के लिए एक बड़ी खबर है।इसके अलावा, मॉनसून की शुरुआत से पहले ही दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। 15 से 19 मई के बीच केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।


