घरेलू वायदा बाज़ार में शुक्रवार, 15 मई को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 की एक्सपायरी डेट वाले सोने के वायदा सौदे लगभग ₹1,425 की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। MCX पर सोने के वायदा सौदे ₹1,60,790 प्रति 10 ग्राम पर खुले। आज दिल्ली में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) ₹1,60,240 है।


