Monday, April 20, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है सोने- चांदी के दाम ?

क्या है सोने- चांदी के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोमवार, 20 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के शुरूआत में दोनों बहुमूल्य धातु लुढक गए थे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1600 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,53,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,609 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।सुबह करीब 10:05 बजे, गोल्ड वायदा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,018 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,251 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।दिल्ली में 24 कैरेट – 1,55,440 रुपए 22 कैरेट – 1,42,500 रुपए18 कैरेट – 1,16,620 रुपए है।एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.99 प्रतिशत या 5,110 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,53,453 रुपये पर की थी।

दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,54,089 रुपये था।दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी आज 2,750 रुपये की दर पर बिक रहा है।वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 27,500 रुपये देने होंगे।चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments