पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड महसूस हो रही है। अप्रैल महीने में पंजाब में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। देर रात हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं इसने किसानों की चिंताएं भी बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिले हैं।दरअसल, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव आया है।
भारी बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों और मंडियों में रखी सरसों और गेहूं की फसलों को डुबो दिया है। ज़्यादातर फसलें अभी भी खेतों में ही पड़ी हैं और कटाई के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही अमृतसर में भी ओलावृष्टि हुई है।मौसम विभाग, ने पंजाब के मौसम को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज से लेकर 12 अप्रैल तक के लिए एक बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज पंजाब के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जिलों में ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।


