देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ब्रज प्रवास के दूसरे दिन मथुरा-वृंदावन के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। महाराज जी के आश्रम राधा केली कुंज आश्रम में दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत हुई।राष्ट्रपति के आश्रम पहुंचने पर महाराज ने राधा नाम के साथ उनका स्वगात किया। इसके बाद दोनों लोगों के बीच आध्यात्म, समाज और ब्रज की परंपरा को लेकर चर्चा हुई।
प्रेमानंद महाराज ने द्रौपदी मुर्मू को नाम जप की महत्ता पर जोर देते हुए मनुष्य जीवन के उद्धार पर चर्चा की।प्रेमानंद महाराज और राष्ट्रपति की इस मुलाकात के दौरान आश्रम की ओर से उन्हें प्रसाद स्वरूप चुनरी, माला, प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनका परिवार भी मौजूद भी रहा। ब्रज के अपने पहले दिन के दौरे के दौरान राष्ट्रपति मूर्मू और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए थे।
राष्ट्रपति की यह ब्रज यात्रा 21 मार्च को गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना के साथ खत्म होगी, जिसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले 7 मील की पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के मथुरा-वृंदावन दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए है।


