Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने मोहाली में युवा लड़के-लड़कियों को दिए नियुक्ति पत्र

सीएम मान ने मोहाली में युवा लड़के-लड़कियों को दिए नियुक्ति पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मोहाली में विभिन्न विभागों के 88 युवा लड़के-लड़कियों को नियुक्ति पत्र बांटे । मोहाली में आयोजित समारोह के दौरान उन्होंने युवाओ को तनदेही के साथ पंजाबियों की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं दी गई। सीएम मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा कि अप्रैल 2022 से लेकर

अब तक हमारी सरकार द्वारा दी गई कुल सरकारी नौकरियों का आंकड़ा 65,264 हो गया है। उन्होंने कहा किमुझे खुशी है कि आम घरों के बेटे-बेटियों, जो कभी सरकारी नौकरियों की उम्मीद छोड़ बैठे थे, आज बिना रिश्वत और सिफारिश के अपनी मेहनत के आधार पर नौकरियां हासिल कर रहे है। नौकरियां देने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पंजाबियों की खुशहाली और विकास हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments