देशभर के करोड़ों किसान जिस किस्त का इंतजार कर रहे थे, उसका समय अब करीब आ गया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को मिलने वाली अगली राशि जल्द उनके खातों में पहुंचने वाली है। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है।
जिससे खेती से जुड़े छोटे खर्चों में राहत मिल सके। कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि अगली किस्त कब जारी होगी।अब साफ हो गया है।सरकार के मुताबिक योग्य किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च को 22वीं किस्त भेजी जाएगी। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसान ऐसे होंगे जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचेंगे।काफी समय से किसानों के बीच यह सवाल चल रहा था कि अगली किस्त कब जारी होगी।
पहले माना जा रहा था कि फरवरी के आखिर तक पैसे आ सकते है, फिर यह चर्चा भी हुई कि होली से पहले किस्त जारी हो सकती है।अब सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि 13 मार्च को किसानों के खातों में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, इसलिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती।


