खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद व अमृतपाल नैशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के खिलाफ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दी थी जिस पर आज अदालत में सुनवाई हुई।
सुनवाई के बाद अदालत ने अमृतपाल सिंह पर लगाए तीसरे एनएसए के खिलाफ दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका पर सांसद अमृतपाल सिंह, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की दलीलें सुनी गई। बता दे कि अमृतपाल सिंह अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।


