Monday, March 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलईरान और इजरायल जंग का असर,भारत में घरेलू रसोई गैस की कीमतें...

ईरान और इजरायल जंग का असर,भारत में घरेलू रसोई गैस की कीमतें बढ़ी

ईरान और इजरायल के जंग से मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से पूरे भारत में घरेलू रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई है।14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ी है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर लगभग 115 रुपये महंगे हो गए है।यह बदलाव 7 मार्च से लागू होने जा रहा है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के मुताबिक, दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है।LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में पनपा तनाव है। ईरान और इजरायल के बीच जंग की वजहैं से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन पर असर पड़ने का संकट गहराता जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बंद करने का ईरान का फैसला अब दुनिया पर भारी पड़ता नजर आ रहा है क्योंकि दुनिया का लगभग 20-25 परसेंट तेल और गैस इसी रास्ते से होकर गुजरता है।इस रास्ते को ब्लॉक करने से सऊदी अरब से लेकर यूएई और कुवैत जैसे बड़े देशों का ऑयल एक्सपोर्ट रुक जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments