यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए है। यह परीक्षा अगस्त 2025 में लिखित रूप से और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के माध्यम से पूरी हुई।- कुल 958 उम्मीदवारों की विभिन्न सेवाओं (IAS, IFS, IPS और अन्य ग्रुप A एवं B सेंट्रल सर्विसेज) में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।-
टॉपर्स में 1.अनुज अग्निहोत्री (AIR 1) – टॉपर बने है। वह AIIMS जोधपुर से MBBS है और राजस्थान से संबंधित हैं। नंबर 2. राजेश्वरी सुवे एम (AIR 2) नंबर 3. अकांश ढुल (AIR 3) स्थान पर है। श्रेणी अनुसार जनरल: 317- EWS: 104- OBC: 306- SC: 158- ST: 73- PwBD (बेंचमार्क डिसएबिलिटी) में विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं (PwBD-1: 10, PwBD-2: 14, PwBD-3: 9, PwBD-5: 9)।
परिणाम अधिकारिक तौर से UPSC की वेबसाइट (upsc.gov.in) पर PDF के तौर पर उपलब्ध है। आरक्षित श्रेणियों (EWS, OBC, SC, ST, PwBD) के दावों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।


