ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल की जंग में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भी सीधे निशाने पर आ गया है।ईरान ने UAE में अमेरिकी एयरबेस पर हमले किए लेकिन इससे दुबई और अबु धाबी जैसे बड़े शहर बच नहीं सके। ईरानी मिसाइलें बुर्ज खलीफा के पास भी गिरीं। UAE अलर्ट मोड पर है। ईरान ने UAE पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की कई लहरें दागीं,
जिससे दुबई और अबू धाबी जैसे बड़े शहरों में धमाके हुए, एयरपोर्ट बंद हो गए और हजारों लोग फंस गए।UAE की एयर डिफेंस ने ज्यादातर हमलों को रोक लिया, लेकिन कुछ डेब्री गिरने से नुकसान हुआ और 3 मौतें हुई। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB), दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल हब, बंद रहा, जिससे ग्लोबल ट्रैवल में भारी अफरा-तफरी मच गई।ईरान का कहना है कि UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस हैं और वो अमेरिका-इजरायल के हमलों में शामिल है।
UAE ने पहले कहा था कि वो अपना एयरस्पेस ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा, लेकिन ईरान ने फिर भी सिविलियन साइट्स को टारगेट किया. पिछले दो-तीन दिनों में ईरान ने 165 बैलिस्टिक मिसाइलें और 541 ड्रोन्स दागे, जिनमें से ज्यादातर UAE एयर डिफेंस ने इंटरसेप्ट कर लिए। लेकिन डेब्री गिरने से दुबई में दो घरों के आंगन में नुकसान हुआ और दो लोग घायल हुए।


