Tuesday, July 21, 2026

Google search engine
Homeनेशनलदिल्ली के कई स्कूलों को आज सुबह फिर से बम से उड़ाने...

दिल्ली के कई स्कूलों को आज सुबह फिर से बम से उड़ाने की मिली धमकी

राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को आज सुबह फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी से पुलिस विभाग और स्कूल प्रशासन में हड़बड़ी मच गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, विभिन्न स्कूलों को सुबह धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

फिलहाल अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और तलाशी मुहिम शुरू कर दी गई है। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय दिल्ली के झंडेवालान स्थित बी.टी. तमिल स्कूल (बीटी तमिल स्कूल) सहित 2 अन्य स्कूलों को सुबह करीब 9:12 बजे बम की धमकी मिली।

स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी फायर विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बम निष्क्रियकरण दस्ते (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरी इमारत की जांच की जा रही है।धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूलों ने सुरक्षा के मद्देनजर सावधानी बरतते हुए बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाल लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments