Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी ?

सोने-चांदी की कीमतों में कितनी आई तेजी ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 9 फरवरी को तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,54,224 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,53,931 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।


9 फरवरी की सुबह 9:45 बजे, एमसीएक्स पर 5 मार्च का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,55,674 रुपए पर ट्रेड कर रहा था, जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1800 रुपये की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,57,00 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।


एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,60,301 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा है,जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 10,400 रुपये की तेजी दिखाता है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,64,885 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था।

दिल्ली और मंबई में 10 ग्राम चांदी 2,849 रुपये की दर पर बिक रहा है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,490 रुपये खर्च करने होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments