Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसटी20 विश्व कप, तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से...

टी20 विश्व कप, तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर…

टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है।तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल करने का ऐलान किया है।

हर्षित राणा को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मुकाबले के दौरान लगी थी। उन्होंने उस मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और इसके बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गए। बाद में उन्हें घुटने पर पट्टी बांधे देखा गया, जिसके बाद उनके खेलने को लेकर संशय गहरा गया. उनकी मेडिकल जांच के बाद साफ हो गया कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट नहीं हो पाएंगे।

हर्षित राणा के बाहर होने के बाद BCCI ने मोहम्मद सिराज पर भरोसा जताया है।31 साल के सिराज भारत के लिए अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 14 विकेट लिए है, हालांकि, उनका आखिरी टी20 मैच 2024 में श्रीलंका के खिलाफ था। इसके अलावा सिराज के पास टेस्ट और वनडे क्रिकेट का भी लंबा अनुभव है, जो बड़े टूर्नामेंट में टीम के काम आ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments