लोकसभा के बजट सत्र में बड़ा हंगामा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बिना छपी पुस्तक का जिक्र कर दिया।2 फरवरी 2026 को सदन में राहुल ने जैसे ही पूर्व सेना अध्यक्ष नरवणे की किताब से उनका बयान पढ़ा तो केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उन्हें रोकने के लिए खड़े हो गए।
राहुल गांधी ने कहा कि तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आरोप लगाए, हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए।इसके बाद राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की आत्मकथा को कोट करना शुरू किया।
राहुल ने कहा कि आप समझेंगे कि कौन है देशभक्त।वो कहते हैं कि चीनी टैंक भारतीय पोजशीन में कैलाश रेंज के कुछ सौ मीटर ही दूर थे।लेकिन उन्होंने जैसे ही बोलना शुरू किया तो एक के बाद एक तीन बड़े मंत्रियों ने खड़े होकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
राजनाथ सिंह: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इन बातों का जिक्र नहीं था. राहुल गांधी जिस किताब की बातें कर रहे हैं, वह छप ही नहीं सकी थी. राहुल का रेफरेंस गलत है।
अमित शाह: राहुल पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राहुल को बताना चाहिए यह पुस्तक प्रकाशित हुई या नहीं. राहुल किसी का लिखा नहीं पढ़ सकते।
किरेन रिजिजू: राहुल को बोलने से रोकते हुए रिजिजू ने कहा कि आप सदन के नियम तोड़ रहे हैं. संसद नियमों से चलती है और यहां आप बिना छपी किताब के बारे में बात नहीं कर सकते है।
राहुल नरवणे का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बारे में लिखा गया है।मैं उसी का जिक्र कर रहा हूं. इस पर राजनाथ ने कहा कि वो किताब प्रकाशित नहीं हुई है।राहुल के बयान के खिलाफ सरकार की सबसे बड़ी आपत्ति यह रही कि एक बिना छपी किताब को संसद में नहीं पढ़ना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि नरवणे की किताब में गलत तर्क दिए गए थे, जिस वजह से किताब को पब्लिश नहीं होने दिया।अब राहुल उसी किताब को पढ़ रहे हैं, जो गलत है।



