Friday, April 17, 2026

Google search engine
Homeपंजाबडेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बयान पर सियासत गर्म

डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बयान पर सियासत गर्म

डेरा ब्यास मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज अचानक नाभा जेल पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की।मजीठिया से मुलाकात करके बाहर आए बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़े बेबाक लहजे में कहा, “मजीठिया मेरा दोस्त है, मैं उसे मिलने जरूर आऊंगा।”

जब उन्हें जेल के अंदर हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मजीठिया उनके पारिवारिक रिश्तेदार हैं और “परिवार की बातें परिवार में ही रहनी चाहिए।”बिक्रम मजीठिया पर लगे आरोपों के बारे में सवाल किए जाने पर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया पर लगाए गए सारे आरोप निराधार और गलत हैं। हालांकि उन्होंने यह कहा कि सरकारें या जांच एजेंसियां जो अपना काम कर रही हैं,

वह उनका कार्य है और उन्हें वह करने देना चाहिए, लेकिन निजी तौर पर वह इन आरोपों को सही नहीं मानते।डेरा ब्यास मुखी की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि डेरे का पंजाब की सियासत में बड़ा प्रभाव है। मजीठिया के हक में दिया गया यह बयान अकाली दल के लिए एक बड़ी राहत और विरोधियों इस पर सवाल खड़े कर रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments