Monday, August 31, 2026

Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत और न्यूजीलैंड मैच,अभिषेक शर्मा के जीता दिल

भारत और न्यूजीलैंड मैच,अभिषेक शर्मा के जीता दिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मैच पूरी तरह से अभिषेक शर्मा के नाम रहा. भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतते हुए सीरीज में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

154 रन का लक्ष्य भारत ने महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया, जिसने फैंस के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को भी हैरान कर दिया. यही नहीं अभिषेक की तूफानी बैटिंग से हैरान कीवी, जीत के बाद उनका बल्ला चेक करने लगे।

अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मैच खत्म होते ही न्यूजीलैंड के डिवोन कॉन्वे और जैकब डफी अभिषेक शर्मा का बल्ला चेक करने पहुंच गए. यह पल कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

अभिषेक इस दौरान मुस्कुराते हुए दिखे.ऐसा रहा मैच का पूरा हालभारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और यह निर्णय उनके पक्ष में साबित हुआ।न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी में खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 154 रन का टारगेट ही दे पाई.।

कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 48 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि रवि बिश्नोई और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments