Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

सोने की कीमतों में सोमवार को कमी देखने को मिली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,60,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,47,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 18 कैरेट सोना 1,20,330 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है।

आमतौर पर 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है और निवेश के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि 22 और 18 कैरेट सोना आभूषण निर्माण में अधिक उपयोग किया जाता है।चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी 3,34,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जो पिछले सत्रों के मुकाबले थोड़ी कमजोर मानी जा रही है।

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों के आधार पर तय होते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन कीमती धातुओं की कीमत अमेरिकी डॉलर में निर्धारित होती है, इसलिए डॉलर–रुपया विनिमय दर में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत में सोने-चांदी के भाव पर पड़ता है।

डॉलर मजबूत होने या रुपये के कमजोर होने पर कीमतें बढ़ जाती है। इसके अलावा भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, ऐसे में इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी दाम तय करने में अहम भूमिका निभाते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments