Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलकांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को बुलाया दिल्ली दरबार ,...

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को बुलाया दिल्ली दरबार , होगी अहम बैठक

पंजाब कांग्रेस में जो हमेशा ही अपने अंदरूनी कलह की वजह से चर्चा में रहती है यह कलेश अब दिल्ली दरबार तक पहुंच गई है। पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों और पार्टी के अंदरूनी कलह को देखते हुए आज दिल्ली में एक अहम मीटिंग बुलाई गई है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में होने वाली इस मीटिंग में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग , प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पंजाब कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं को बुलाया गया है।

बता दें कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं की यह मीटिंग आज शाम 4 बजे होगी। इंदिरा हॉल में होने वाली इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के बीच जाति के मुद्दे पर कहासुनी हो गई थी।

कुछ नेताओं ने कांग्रेस हाईकमान को चिट्ठी लिखकर शांति की अपील की थी और मीटिंग के लिए समय मांगा था। सूत्रों के मुताबिक, यह मीटिंग पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे विवाद को खत्म करने के मकसद से बुलाई गई है। पार्टी हाईकमान चाहता है कि चुनाव से पहले सभी नेता एक साथ आकर मैदान में उतरें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments