अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6 मॉडर्न पिस्टल बरामद की हैं।
यह जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने शेयर की है।उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में दो ग्लॉक पिस्टल और चार .30 बोर पिस्टल शामिल है, जबकि दो ज़िंदा कारतूस भी ज़ब्त किए गए है। पकड़े गए दोनों आरोपी विदेशी हैंडलर के कहने पर गैंगस्टरों को गैर-कानूनी हथियार सप्लाई कर रहे थे।
पुलिस ने इस बारे में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की अच्छी तरह से जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों तक पहुंचा जा सके।


