सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा था। लेकिन अब बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने की कीमतों में हालिया तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन आज फिर सोने ने रिकॉर्ड बना दिया।
MCX पर सोने का फरवरी वायदा भाव करीब 3,000 रुपये यानी 2% से अधिक बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,45,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना का भाव 1,41,593 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 12.46 डॉलर या 0.27 प्रतिशत टूटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में भी 15.26 डॉलर या 0.33 प्रतिशत की गिरावट आई
और यह 4,599.44 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं, मार्च डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंधों में हल्की तेजी देखने को मिली और इसकी कीमत 85.20 डॉलर प्रति औंस रही। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को सोने ने 4,650.50 डॉलर प्रति औंस का अब तक का सर्वोच्च स्तर छुआ था।


