Friday, October 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्यों बढ़ रहा सोने का दाम ?

क्यों बढ़ रहा सोने का दाम ?

साल 2025 में सोने की कीमत ने हर किसी को चौका दिया है इस दौरान कीमतें 55 परसेंट तक चढ़ गई। 31 दिसंबर 2024 को सोने कर कीमत 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी, जो अब बढ़कर 1,38,550 रुपये पर पहुंच चुकी है। यानी कि इस साल सोना अब तक 59,600 रुपये महंगा हुआ है।

जे.पी. मॉर्गन में ग्लोबल कमोडिटीज स्ट्रैटेजी की हेड नताशा कानेवा का मानना है कि सेंट्रल बैंकों और निवेशकों द्वारा सोने में डाइवर्सिफिकेशन का लॉन्ग-टर्म ट्रेंड अभी और चलेगा। इसे देखते हुए हमें उम्मीद है कि सोने की मांग 2026 के आखिर तक कीमतों को 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा देगी।

यानी कि जेपी मॉर्गन ग्लोबल रिसर्च 2026 की आखिरी तिमाही तक सोने की औसत कीमत 5,055 प्रति औंस (लगभग 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम) रहने का अनुमान लगा रहे है। जेपी मॉर्गन की ही तरह World Gold Council के CEO का भी कहना है कि साल 2026 के आखिर तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1.92 लाख प्रति 10 ग्राम) तक जाने की संभावना है।

आमतौर कमजोर अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेड रिजर्व की कम होती ब्याज दर वाले माहौल में सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ती है। इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव भी कीमतें बढ़ने के पीछे जिम्मेदार है।किसी भी अनिश्चितता के समय सोने पर निवेश बीमा के रूप में काम करता है।

जे.पी. मॉर्गन में बेस और कीमती धातुओं की रणनीति के प्रमुख ग्रेगरी शीयर ने कहा, “2025 की तीसरी तिमाही में निवेशक (ETFs, फ्यूचर्स, बार और सिक्के) और सेंट्रल बैंक की सोने की कुल मांग लगभग 980 टन थी, जो पिछली चार तिमाहियों के औसत से 50 परसेंट से ज्यादा है।

“हाल के समय में कीमतें बढ़ने के बाद अब काल्पनिक रूप से कीमतों में और उछाल आने की संभावनाएं नजर आती है क्योंकि 2025 की तीसरी तिमाही में निवेशकों ने 3,458 औंस प्रति डॉलर की औसत सोने की कीमतों पर लगभग 109 बिलियन डॉलर का निवेश किया, जो 950 टन के बराबर है, जो पिछली चार तिमाहियों के औसत से लगभग 90 परसेंट ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments