श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में साल 2025 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में जहां देश-विदेश से करीब 94.83 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे, वहीं साल 2025 में अब तक सिर्फ 63.68 लाख श्रद्धालुओं ने ही माता वैष्णो देवी के दर्शन किए हैं।
इस तरह, इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में 31 लाख से ज़्यादा की भारी गिरावट देखी गई है।टूरिज्म डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड के मुताबिक, नवंबर 2025 के आखिर तक कुल 63,68,233 श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, जिनमें 12,885 विदेशी श्रद्धालु शामिल थे।
संख्या कम होने के मुख्य कारण अगस्त और सितंबर के महीनों में जम्मू सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात है। इसके अलावा, तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रियों की मौत और कई दिनों तक तीर्थयात्रा बंद रहने से भी तीर्थयात्रियों के आने में भारी गिरावट आई है।


