मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर अदालत में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाई जाए।
बता दें कि इस हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार की पत्नी समेत जहां 2 लोगों को नामजद किया है, वहीं मानसा के थाना सिटी-2 की एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।इतना ही नहीं, सूत्रों के अनुसार एसएचओ को सस्पेंड करने के बाद एक डीएसपी पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


