पंजाब जिला परिषद चुनाव का फाइनल रिजल्ट सामने आ गया. 346 जोन में से आम आदमी पार्टी ने 218 सीटें जीतीं. कांग्रेस ने 62, शिरोमणि अकाली दल ने 46, बीजेपी ने 7, बसपा ने 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 जोन में जीत हासिल की।इसमें आम आदमी पार्टी ने 22 जोन में पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में उनकी पार्टी के जोरदार प्रदर्शन से यह पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में लगभग 70 प्रतिशत सीट आम आदमी पार्टी ने जीती हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी बात है. इससे पता चलता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है.’


