18 दिसंबर 2025 को ओमान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्कट में नमस्कार से संबोधन शुरू किया।उन्होंने कहा, ‘ये युवा जोश और आपकी एनर्जी से यहां का पूरा वातावरण चार्ज हो गया है।मैं उन सब भाई बहनों को नमस्कार करता हूं जो जगह की कमी के कारण यहां नहीं हैं और पास के स्क्रीन पर लाइव देख रहे हैं. मैं यहां मिनी इंडिया देख रहा हूं।
मलयालम, तमिल, तेलगू, मराठी और गुजराती बोलने वाले बहुत सारे लोग है। भारत और ओमान की दोस्ती पर PM मोदी ने कहा, ‘समंदर की लहरें बदलती हैं… मौसम बदलते हैं… लेकिन भारत–ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है। हर लहर के साथ नई ऊंचाई छूती है. हम हर देश की संस्कृति का सम्मान करते है। यह समिट भारत-ओमान की प्रगति को नई दिशा देगी।
PM मोदी ने आगे कहा, ‘आज हम ऐतिहासिक फैसले लेने जा रहे हैं, जिसकी गूंज हमें सालों तक सुनाई देगी. हमारा रिश्ता भरोसे की नींव पर बना है. आज हमारे कूटनीतिक रिश्ते को 70 साल पूरे हो गए।हम दोनों देश के रिश्ते मजबूत हुए है।
भारत और ओमान की दोस्ती हर एक मौसम में मजबूत होती है।PM मोदी ने कहा, ‘मुझे सात साल बाद ओमान आने का सौभाग्य मिला है. आज आप सभी के साथ बात करने का अवसर मिल रहा है।आज की यह समिट भारत ओमान पार्टनरशिप को नई दिशा और गति देगी।


