Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराजिंदर गुप्ता ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की...

राजिंदर गुप्ता ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

राज्यसभा सदस्य राजिंदर गुप्ता ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा में आने पर बधाई दी।

आपको बता दें कि इस मुलाकात के दौरान राजिंदर गुप्ता ने देश और पंजाब के टेक्सटाइल सेक्टर, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ के असर पर चर्चा की। इसके अलावा गुप्ता ने पंजाब के कपास और जूट किसानों, खेत मजदूरों और खासकर टेक्सटाइल इंडस्ट्री के वर्कर्स की भलाई पर चर्चा की।

उन्होंने मंत्री को अनौपचारिक रूप से कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि मोदी सरकार और टेक्सटाइल मंत्रालय इस सेक्टर के विकास और इसके वर्कर्स की बेहतरी के लिए जो भी योजना बनाएगा, ट्राइडेंट ग्रुप और राज्यसभा सदस्य के तौर पर वह उसे लागू करने में सरकार का पूरा साथ देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments