प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI से बना वायरल वीडियो आज हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियों को लेकर कांग्रेस और BJP के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेड कारपेट बिछे कार्यक्रम में चाय बेचते हुए दिखाया गया है।
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने इसे एक्स पर शेयर किया और लिखा- ‘अब ये किसने किया?’ वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी नीले कोट और काले पैंट में दिखाई देते है।0 उनके हाथ में केतली और चाय के गिलास है। पीछे अंतरराष्ट्रीय झंडे और तिरंगा लगा है।
यह वीडियो AI जनरेटेड बताया जा रहा है बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो की कड़ी आलोचना की और कहा, रेणुका चौधरी द्वारा संसद और सेना का अपमान करने के बाद, अब रागिनी नायक ने मोदी के ‘चायवाला’ बैकग्राउंड का मजाक उड़ाया है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘ओबीसी समुदाय से आने वाले मेहनती प्रधानमंत्री को स्वीकार नहीं कर पा रही है।


