Friday, July 17, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है आज सोने के दाम ?

क्या है आज सोने के दाम ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में बुधवार, 3 दिसंबर को तेजी देखने को मिल रही है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,30,550 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,29,759 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।3 दिसंबर की सुबह, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,769 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1000 रुपये की उछाल दिखाता है।

एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,955 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। देश में इस महीने लाखों शादियां होने वाली है।ऐसे में सोने की मांग तेज हो सकती है। शादी जैसे शुभ अवसर पर लोग जमकर सोने की खरीदारी करते है।हालांकि, सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments