घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,30,110 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,30,652 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
2 दिसंबर की सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,280 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 380 रुपए की गिरावट दिखाता है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,489 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।सोने के कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है।
वैश्विक स्तर पर बहुत सी चीजों के आधार पर सोने के दाम तय होते है। साथ ही भारत सरकार भी सोना पर टैक्स लगाती है। रुपये की कीमतों, वैश्विक स्तर पर चली उथल-पुथल, सोना की डिमांड और सप्लाई इत्यादि कारणों से सोने के दाम बदलते रहते है।


