Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाबी गायक पर एफ.आई.आर. में क्या लगे आरोप ?

पंजाबी गायक पर एफ.आई.आर. में क्या लगे आरोप ?

पंजाबी गायक हसन माणक के खिलाफ दर्ज मामले में अब बलात्कार के आरोप लगे है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी के मामले की जांच के दौरान दर्ज बयानों में बलात्कार के आरोप सामने आने के बाद की गई है। कपूरथला पुलिस ने उन्हें 13 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन ने 30 मई 2025 को एक एनआरआई महिला की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों के तहत केस दर्ज किया था। आरोप है कि उसने बिना तलाक दिए दोबारा शादी कर ली और पीड़िता के गहने बेच दिए।जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी भी उसी एनआरआई महिला की शिकायत पर हुई थी।

पीड़िता ने कुछ महीने पहले फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने गायक और मशहूर होने का दावा करके उसका विश्वास जीता, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी चल रहा था।

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने परिवार को बिना बताए अपने खर्चे पर शादी का इंतजाम किया। सोने-चांदी के गहने, कपड़े, महंगे तोहफे और शादी समारोह का कुल खर्च लगभग 22-25 लाख रुपए था। सारी रस्में बंगा के एक पैलेस में पूरी हुईं, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शादी को गैर-कानूनी घोषित कर दिया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 मई 2025 को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। बाद में कोर्ट ने भी आरोपी के खिलाफ बलात्कार का आरोप जोड़ने के आदेश जारी किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments