Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटरणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर' की शुरु हुई एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर’ की शुरु हुई एडवांस बुकिंग

रणवीर सिंह जोकि काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसकी काफी बज बना हुआ है। इस शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग एक हफ़्ते पहले ही शुरू हो गई है और इसने प्री टिकट सेल में धूम मचा दी है।

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ अपने दमदार ट्रेलर और अपने गानों ‘कारवां’ और ‘गहरा हुआ’ की वजह से खूब चर्चा में है। वहीं आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और रजत बेदी जैसे दमदार कलाकारों की टोली है। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ही पीक पर है।

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग बड़े महानगरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में चुपचाप शुरू हो गई थी। इसके बाद रविवार शाम को फिल्म की घरेलू सिनेमाघरों में फुल फ्लैज प्री बुकिंग सेल शुरू हुई और यह धीरे- धीरे अब स्पीड पकड़ रही है।धुरंधर’ के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म को पहले दिन पूरे भारत में अब तक अनुमानित 2,241 शो अलॉट किए गए है।सोमवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने 8 हजार 654 टिकट बेचे हैं और एडवांस बुकिंग में अब कर बिना ब्लॉक सीटों के 43.36 लाख रुपये की कमाई की है।वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 1.97 करोड़ रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments