शादियों का सीजन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सोने की कीमत भी बढ़ती जा रही है।लगातार दो दिन तक बढ़ते-बढ़ते अब 24 कैरेट सोना 1.3 लाख के लेवल पर पहुंच गया है।अमूमन नवंबर से शुरू होकर मार्च तक चलने वाले वेडिंग सीजन के दौरान देशभर में सोने की डिमांड रहती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे में सोने की कीमतें एक बार फिर से पीक पर जा सकती हैं. उनके मुताबिक, सोने का लेटेस्ट ट्रेंड आगे बुलिश फेज की ओर इशारा करता है इसलिए अब इस बात पर नजर रखी जाएगी कि क्या अगले हफ्ते तक सोना एक बार फिर से नए हाई लेवल पर पहुंच जाएगा या नहीं? इससे पहले सोना 19 मार्च, 2025 को अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था।
शनिवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,360 रुपये बढ़कर 1,29,920 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि 100 ग्राम सोने का भाव 13,600 रुपये बढ़कर 12,98,200 रुपये हो गया है।खास बात यह है कि यह लगातार दूसरी बार कीमत में तेजी देखी जा रही है।
शुक्रवार को 100 ग्राम और 10 ग्राम सोने की कीमतों में क्रमश: 7,100 रुपये और 710 रुपये का इजाफा हुआ था।28-29 नवंबर तक यानी कि दो दिनों के दरमियान 24 कैरेट में 100 ग्राम और 10 ग्राम सोने का रेट 20,700 रुपये और 2,070 रुपये बढ़ गया है।इसके अलावा, 8 ग्राम और 1 ग्राम सोने की कीमतें क्रमश: 1,03,856 रुपये और 12,982 रुपये है. 29 नवंबर को कीमतों में 1,088 रुपये और 136 रुपये की बढ़ोतरी हुई ।


