Wednesday, May 27, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने 'पीयू' के छात्रों को दी बधाई.......

सीएम मान ने ‘पीयू’ के छात्रों को दी बधाई…….

पंजाब चंडीगढ़ के सीनेट और सिंडिकेट चुनाव के लिए लंबे संघर्ष को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। कल वाइस-प्रेसिडेंट और PU चांसलर सी.पी. राधाकृष्णन ने यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव कराने की ऑफिशियल घोषणा की है। इस फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसे पूरे पंजाब के लिए ‘शानदार जीत’ बताया और संघर्ष कर रहे स्टूडेंट्स को बधाई दी।

सीएम मान ने अपने ट्वीट में लिखा, “वाइस-प्रेसिडेंट माननीय सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव को मंजूरी देना पूरे पंजाब के लिए एक शानदार जीत है। यह संस्था सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत है।” मुख्यमंत्री ने इस फैसले को पंजाब के हक की जीत बताया है।

हार न मानने वालों को सलाम।मुख्यमंत्री ने अपने मैसेज में उन सभी लोगों की तारीफ की जिन्होंने इस मांग को लेकर अपनी आवाज उठाई थी। उन्होंने लिखा, “यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, टीचर्स, फैकल्टी मेंबर्स और हर पंजाबी बधाई के हकदार हैं, जिन्होंने भारी दबाव के बावजूद अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी। उन्होंने संघर्ष जारी रखा और आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया।

“गौरतलब है कि ‘पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा’ लंबे समय से सीनेट और सिंडिकेट के डेमोक्रेटिक ढांचे को बचाने और चुनाव कराने के लिए संघर्ष कर रहा था। केंद्र सरकार के कुछ फैसलों को लेकर पंजाबियों में भारी गुस्सा था, लेकिन अब चांसलर के इस ऐलान से यूनिवर्सिटी कैंपस और पूरे पंजाब में खुशी की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments