पनबस और रोडवेज के कर्मचारियों ने आज पूरे पंजाब में बसें रोककर विरोध कर रहे है। वहीं आज संगरूर में एक प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के कपड़ों में आग लग गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। रोडवेज कर्मचारियों का विरोध आज सुबह से ही चल रहा है। इस दौरान वे अपने हाथों में पेट्रोल की बोतलें लिए हुए थे।
पटियाला में भी पुलिस और रोडवेज मुलाजिमों के बीच झपडें हुई, इसके साथ ही लुधियाना में कर्मचारी पानी की टैंकी पर चढ गए , पुलिस ने उन्हें उतारने की कोशिश की , बता दे कि पंजाब में हर जिले में यह प्रदर्शन उग्र होता नजर आ रहा है ।


