Friday, April 17, 2026

Google search engine
HomeCrimeकपिल के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार ?

कपिल के कैफे पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार ?

कमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में कैफे पर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है। KAP’s कैफे पर फायरिंग करने के मुख्य षड्यंत्र में शामिल शूटर बंधु मान सिंह सेखों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ है।

फायरिंग की घटना के बाद यह गैंगस्टर भारत आया था सेखों लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के भी संपर्क में था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।गिरफ्तार किया गया आरोपी बंधु मान सिंह सेखों कनाडा में हुई गोलीबारी की घटना का मुख्य शूटर बताया जा रहा है।

कैफे में फायरिंग के मुख्य षड्यंत्र को समझने के लिए उसकी गिरफ्तारी अहम है। सेखों के गोल्डी बराड़ से जुड़े होने की वजह से दिल्ली पुलिस आगे की जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह सेखों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का सहयोगी है। इसके अलावा, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के भी संपर्क में था। पुलिस अब इन गैंगस्टर कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments