Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeनेशनलगूगल मीट एक्सेस करने में दिक्कत, 502 एरर हो रहा शो

गूगल मीट एक्सेस करने में दिक्कत, 502 एरर हो रहा शो

आज हर कोई इंटरनेट सुविधा से इतना जुड गया है कि इसके बिना एक पल भी रहना मुश्किल हो गया है। आज कुछ ऐसा ही हुआ कि लोगों को गूगल मीट एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स गूगल मीट डाउन होने की शिकायत कर रहे है।

गूगल का यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म कुछ देर से डाउन है और इसे एक्सेस करने पर 502 एरर शो हो रहा है। एरर मैसेज में लिखा है कि सर्वर में टेंपरेरी एरर है और यह रिक्वेस्ट को कंप्लीट नहीं कर सकता। टरनेट आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, गूगल मीट के डाउन होने की करीब 1,600 रिपोर्ट्स मिल चुकी है।

इनमें से 64 प्रतिशत यूजर ने वेबसाइट, 33 प्रतिशत ने सर्वर कनेक्शन और 2 प्रतिशत ने वीडियो क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल मीट केवल भारत में ही डाउन है और बाकी जगहों पर इसमें किसी प्रकार का इश्यू नहीं देखने को मिल रहा। गूगल की तरफ से अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। गूगल मीट होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर परेशान दिखाई दे रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments