बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। धर्मेंद्र 89 साल के थे। धमेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था। घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था।मशहूर एक्टर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। खबर है कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर होगा।
धर्मेंद्र को 31 अक्तूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थीष 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। उनका पूरा परिवार हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे।वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
उन्होंने 1960 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वो “दिल भी तेरा हम भी तेरे” में दिखे थे। इसके बाद वो 1961 की फिल्म “बॉय फ्रेंड” में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। धर्मेंद्र 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे। उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) जैसी फिल्में की। बॉलीवुड के इस अभिनेता को कोई भी भुला नहीं सकेगा।


