पंजाब विधानसभा का सैशन श्री आनंदपुर साहिब में होने जा रहा है जिसके लिए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने राज्य सरकार द्वारा बुलाए जाने वाले विधानसभा के स्पेशल सैशन को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही, गवर्नर ने 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी मेमोरियल पर विधानसभा का स्पेशल सैशन बुलाने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के सिलसिले में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस बीच, पंजाब सरकार ने 24 नवंबर को विधानसभा का स्पेशल सैशन बुलाने का फैसला किया है। पिछले दिन जांलधर के डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल, जिन्हें पंजाब सरकार ने इस ऐतिहासिक सैशन को उचित ढंग से करवाने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी है, ने रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया सहित सेशन की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जा रहे यादगारी समागमों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि उचित एवं निर्विघ्न प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए सीनियर अधिकारियों को सेक्टर इंचार्ज नियुक्त किया गया है।


