Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पदयात्रा में शामिल होने पर क्यों हुई ट्रोल ?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पदयात्रा में शामिल होने पर क्यों हुई ट्रोल ?

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में देखा गया था शिल्पा को पदयात्रा में शामिल होने के कारण ट्रोल भी किया। शिल्पाऔर उनके पति राज कुंद्रा 60 करोड़ फ्रॉड केस की वजह से खबरों में है।

राज कुंद्रा ने इन ट्रोल को जवाब देते हुए कहा, ‘जो लोग सिर्फ अंदाजे लगाते हैं और उसके अंधेरे में जीते हैं, वे हमेशा जोर से चिल्लाते हैं. पर सच्चाई ये है कि आरोपों का मतलब यकीन नहीं होता। हेडलाइन जजमेंट नहीं होती। कुछ लोग भक्ति में शांति ढूंढते है।कुछ लोग ट्रोलिंग में शोर ढूंढते हैं।

आगे राज कुंद्रा ने कहा, ‘अगर सनातन के लिए खड़े होना, भक्ति दिखाना, किसी आध्यात्मिक काम को सपोर्ट करने से आप परेशान होते हैं तो शायद दिक्कत हमसे नहीं है।दिक्कत आपके दिल की कड़वाहट से है। कानून अपना काम करेगा. सच अपना समय लेगा। आप जैसे ट्रोल डोपामाइन के लिए स्क्रीनशॉट लेते रहेंगे. खुश रहो वाहेगुरु.’।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments