गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य (आईपीएस) को डीजीपी गौरव यादव डायरेक्टर जनरल कमेंडेशन डिस्क (डीजी’s सीडी) से सम्मानित करने जा रहे है।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए एसएसपी और उनकी टीम की बेजोड़ बहादुरी की खुलकर प्रशंसा की है।बीते दिन गुरदासपुर में पूर्व सैनिक और जेल गार्ड गुरप्रीत सिंह ने वैवाहिक विवाद के कारण अपनी पत्नी अकीविंदर कौर और सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद उसने AK-47 से खुद को गोली मार ली। एसएसपी आदित्य ने 200 पुलिसकर्मियों के साथ इलाके को घेरा और बातचीत से स्थिति को संभाला, जिससे कोई और हानि न हुई जानकारी के मुताबिक, एसएसपी आदित्य और उनकी टीम ने बहुत ही खतरनाक हालातों में शांत दिमाग से काम करते हुए एक बड़े हादसे को होने से बचा लिया।
इस घटना के दौरान हमलावर के पास AK-47 राइफल मौजूद थी। उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी थी, जिसके कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। ऐसे गंभीर समय में एसएसपी आदित्य खुद मौके पर पहुंचे और पूरी टीम का नेतृत्व किया, ताकि किसी और मासूम की जान को कोई खतरा न हो। डीजीपी ने कहा कि उनकी समझदारी, हिम्मत और तुरंत कार्रवाई ने बड़े संकट को टलने में मुख्य भूमिका निभाई।मौके पर पहुंचकर एसएसपी आदित्य ने सबसे पहले सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए पूरी स्थिति का ध्यान से जायजा लिया।
उसके बाद उन्होंने हमलावर से बातचीत करके उसे शांत करने और काबू में लाने की कोशिश की। उनकी समझदारी, धैर्य और शानदार नेतृत्व के कारण पूरा मामला बिना किसी और नुकसान के सफलतापूर्वक संभाला जा सका। एसएसपी आदित्य की इस कार्रवाई ने एक बार फिर पूरी तरह साबित कर दिया कि संकटमय हालातों में सही नेतृत्व और हिम्मत कितनी महत्वपूर्ण होती है।तेज और सही फैसला लेने के कारण एसएसपी आदित्य की कार्रवाई से कई लोगों की जानें बच गई।
पंजाब पुलिस ने उनकी बहादुरी, समर्पण और जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी पूरी वफादारी पर गर्व प्रकट किया है। इस कारनामे के लिए एसएसपी आदित्य को डायरेक्टर जनरल कमेंडेशन डिस्क (डीजी’s सीडी) से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनकी उस हिम्मत और जिम्मेदारी को सलाम है, जिसके साथ उन्होंने गंभीर हालातों में बेजोड़ नेतृत्व दिखाया।


