घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा गुरुवार को 1,22,953 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,23,051 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
आज सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,23,001 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 50 रुपए की गिरावट दिखाता है ।एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,23,224 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।
आज एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी 1,56,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,56,000 रुपए पर ओपन हुआ था। पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 1100 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी।


