पटियाला जिले के नाभा में किसानों के लंबे समय से चोरी हुए सामान को नाभा नगर काउंसिल के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) के सरकारी आवास से बरामद किया गया। यह सामान मार्च 2025 में शंभू और खनौरी सीमाओं पर किसान आंदोलन के दौरान चोरी किया गया था, जब पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया था।
किसानों ने दो दिनों से EO के आवास के बाहर धरना दिया था, जिसके बाद सीआईए टीम ने जेसीबी से खुदाई शुरू की और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरा सामान बरामद हो गया।पिछले दो दिनों से किसान EO के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। पहले घनौर हलके और फिर नाभा हलके से चोरी हुई ट्रॉलियों का सामान बरामद किया गया। किसानों की शिकायत पर पटियाला सीआईए स्टाफ पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई की, जिसमें ट्रॉलियों से भरा सामान मिला।
इस साल मार्च में पंजाब पुलिस ने शंभू और खनौरी सीमाओं पर 13 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों को जबरन हटाया था। पुलिस ने उनके अस्थायी शेड और अन्य सामान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। किसान एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर थे। इस दौरान 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और उनका सामान चोरी हो गया था


