Monday, May 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनल10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार,एनडीए की बनेगी सरकार

10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार,एनडीए की बनेगी सरकार

नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार सीएम की शपथ लेंगे। विधानसभा भवन में एनडीए के विधायकों की बैठक हुई। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। अब नीतीश कुमार राजभवन जाकर इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अब एनडीए की सरकार जा रही है।

नीतीश कुमार बुधवार को NDA के विधायक दल के नेता चुने गए। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में JDU विधायक दल की बैठक हुई। इसमें नीतीश कुमार को जेडीयू के विधायक दल का नेता चुना गया।बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होना है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने जा रहा है। इसे लेकर व्यापक रूप तैयारियां की जा रही है। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

एनडीए के कई बड़े नेता भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।बिहार विधानसभा के नतीजे 14 नवंबर को घोषित हुए थे, जिसमें एनडीए ने बेहतर प्रदर्श करते हुए कुल 202 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए के घटक दल बीजेपी को 89 सीटों पर शानदार जीत हासिल हुई और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।वहीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी JDU रही, जिसे 85 सीटों पर जीत मिली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments