Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeनेशनलधमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, दिल्ली पुलिस फोरेंसिक और टेक्निकल...

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, दिल्ली पुलिस फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट टीमें जांच में जुटी

दिल्ली में लाल किले के पास इको वैन में जोरदार धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोगों के घायल होने की खबर है। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। मृतकों के शव लोक नारायण जयप्रकाश अस्पातल में ले जाया गया। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। यह धमाका हाई इंटेंसिटी का था।

एनआईए की टीम मौके पर भेजी जा रही हैं।धमाका इतना तेज था कि 5-6 गाड़िया पूरी तरह से जल गई ।फायर ब्रिगेड के पास धमाके की सूचना 6 बजकर 55 मिनट पर आई थी. दिल्ली पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. फोरेंसिक और टेक्निकल एक्सपर्ट मौके पर पहुच रहे हैं जो यह पता लगाने में लग गए हैं कि यह ब्लास्ट किस तरह का है।

धमाके के बाद पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे है कि यह बड़ी साजिश हो सकती है।इस बीच नजदीक की चांदनी चौक मार्किट को बंद कर दिया गया है।लाल के आसपास के पूरे इलाके और सड़कों को बंद कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments